फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वीपीडी- वीडीओ की परीक्षा का पेपर आउट

वीपीडी- वीडीओ की परीक्षा का पेपर आउट

Fri, 16 Feb 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
वीपीडी- वीडीओ  की परीक्षा का पेपर आउट
बागपत। ग्राम पंचायत अधिकारी (वीपीओ) और ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की बौद्धिक क्षमता के लिए सामान्य ज्ञान परीक्षा निर्धारित थी। इसका प्रश्न पत्र पहले ही विभाग से आउट हो गया। परीक्षा के दौरान जानकारी मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। सीडीओ ने आनन-फानन में दोबारा प्रश्न पत्र तैयार कराए। इस कारण करीब एक घंटा देरी से परीक्षा शुरू हो सकी।
विज्ञापन

जनपद स्तर पर जिला रिसोर्स समूह का गठन होगा। इसमें आजीविका मिशन के तहत कार्यों के प्रचार-प्रसार, समूह का गठन सहित अन्य कार्य कराने निर्धारित है। इसके लिए सीडीओ ने जिला स्तर पर सभी ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों की बौद्धिक क्षमता का आंकलन करने के लिए सामान्य ज्ञान परीक्षा का दिन बृहस्पतिवार निर्धारित किया। 12 बजे परीक्षा शुरू होनी थी। सभी ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारी समय पर पहुंचे। उन्हें जानकारी मिली की कि प्रश्न पत्र दो दिन पहले ही आउट हो गया है। मोबाइल पर ही इसकी तैयारी कर ली है। इसे लेकर ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास भवन में हंगामा खड़ा कर दिया। परीक्षा का विरोध किया। सीडीओ चांदनी सिंह को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उक्त प्रश्न पत्र को निकालकर डीपीआरओ से दूसरा पेपर तैयार कराया। इस कारण एक घंटे बाद परीक्षा सुचारू हो सकी। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया कि अपने स्तर से ही ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों की सामान्य स्तर की परीक्षा निर्धारित की थी। प्रश्नपत्र आउट हो गया , उसे दोबारा से तैयार कराया। एक घंटे बाद परीक्षा शुरू हुई है। दो बजे तक परीक्षा समाप्त हुई। एक-दो दिन बाद इसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा में उपस्थित 63 ग्राम पंचायत-ग्राम विकास अधिकारी
जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार यादव ने बताया एक बजे परीक्षा शुरू हुई थी, जो दो बजे समाप्त करा दी। करीब 70 में से 63 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। आजीविका मिशन, पंचायत के नियम सहित अन्य कार्य प्रश्न पूछे । सभी सामान्य ज्ञान के प्रश्न थे। रिजल्ट आने के बाद ही ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों की बौद्धिक क्षमता का पता चलेगा। इनमें से ही जिला रिसोर्स ग्रुप का चयन किया जाएगा। इसमें 30 सदस्यों का चयन किया जाना है। इनके माध्यम से आजीविका को ऊपर उठाने के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिनौली ब्लॉक से आउट हुआ पेपर, जांच बैठाई
सीडीओ चांदनी सिंह और डीडीओ हुब लाल ने बताया बिनौली ब्लॉक से प्रश्न पत्र आउट हुआ है। जिस कर्मचारी ने यह हरकत की है उसकी पहचान कर ली है। इसके लिए जांच बैठा दी है। जल्द उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed