{"_id":"5a6cd6474f1c1bca798b6327","slug":"201517082183-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट में विद्युत निगम का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोघट में विद्युत निगम का पुतला जलाया
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में तीन दिन से विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। इससे नाराज युवाओं ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर निगम का पुतला जलाया।
दोघट कस्बे की पट्टी तिरौसिया में तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है। इससे कस्बावासियों में आक्रोश व्याप्त है। इससे नाराज कस्बावासियों ने शुक्रवार को पट्टी तिरौसिया में विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और निगम के पुतला का जुलूस निकाल कर मैन चौक पर पुतला जलाया। कस्बावासियों ने कहा कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। जर्जर लाइन के तार जगह-जगह से टूटने के कारण आए दिन विद्युत सप्लाई ठप रहती है। उन्होंने कहा यदि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं कराया तो धरना शुरू करेंगे। इस मौके पर राजपाल, जगरोशन, राकेश, टोनी, रविकेश, लौकिंद्र, मालो, शानू, रोबिन, विपिन, गौरव, जनेश्वर, लाखन,जौनी, धर्मेंद्र, बिंदर, राहुल, मोनी आदि रहे।