{"_id":"5a42a1b24f1c1b09788b509b","slug":"201514316210-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में रोवर एंड रेंजर को नियम की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में रोवर एंड रेंजर को नियम की जानकारी दी
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर में मंगलवार को चौथे दिन रोवर एंड रेंजर को नियम की जानकारी दी।
चौथे दिन शिविर का शुभारंभ प्रशिक्षक रामकृष्ण शर्मा और डॉ. महेश कुमार मुछाल ने किया। शिविर में जहां प्रशिक्षक ने रोवर रेंजरों को नियम, प्रतिज्ञा, कलर पार्टी, ध्वज शिष्टाचार की जानकारी देकर अभ्यास कराया। इसमें डॉ. मुछाल ने स्वस्थ रहने के लिए यौगिक क्रियाएं कराई। पहला व्यायाम चेहरे के लिए, दूसरा व्यायाम सीने के लिए, तीसरा व्यायाम पेट के लिए, घुटों के लिए, कमर के लिए जंघाओं के लिए व संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बीपी सिक्स का अभ्यास कराया। साथ ही समागम में होने वाली प्रतियोगिताओं में आने वाले विषयों मेें झांकी, पोस्टर एवं निबंध में सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास, जनसंख्या, पर्यावरण, स्वच्छता की जानकारियां दी। शिविर को सफल बनाने में स्वाति, अमन, दीपक, मनीष, छोटूराम, विप्रा जैन, शिल्पी, दिलशाना, रूपा, चारू का सहयोग रहा।