{"_id":"5a357d0e4f1c1b0d698c25a9","slug":"201513454862-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं का प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं का प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवाला में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में शिक्षण कार्य न होने व प्रधानाध्यापक के नियमित रूप से विद्यालय में न रहने से क्षुब्ध होकर शनिवार को विद्यालय परिसर मेें प्रदर्शन किया। सूचना पर ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीण सूचना पर पहुंचे और बच्चों को शांत कर इसकी सूचना शिक्षा विभाग के अफसरों को दी। उन्होंने शिक्षण कार्य मेें लापरवाही करने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
बरवाला गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बरवाला, बावली आदि सहित दूरदराज गांव के काफी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षण ग्रहण करने आते हैं। विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक चितरंजन के यहां से गायब रहने के कारण अधिकांश बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं, फिलहाल करीबन 118 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रधानाध्यापक चितरंजन के अधिकांश समय विद्यालय से बिना किसी कारण के गायब रहने के कारण शिक्षण कार्य ठप हो चुका है। बच्चों के लिए यहां पर न तो बैठने की उचित व्यवस्था है और न ही सर्दी के मौसम से ठंड से बचने की। विद्यालय से प्रधानाध्यापक के गायब होने पर विद्यालय में तैनात अन्य शिक्षक भी शिक्षण कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। इससे बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इससे क्षुब्ध होकर छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया तो सूचना पर ग्राम प्रधान उपेंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें शांत कर इसकी सूचना शिक्षा विभाग के अफसरों को दी।
एबीएसए विनोद वर्मा ने कहा प्रधानाध्यापक के खिलाफ कई बार शिकायत मिल चुकी है। जांच कर कार्रवाई होगी। ग्राम प्रधान उपेंद्र ने कहा विद्यालय मेें खराब शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई बार शिक्षा विभाग के अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रधानाध्यापक चितरंजन ने कहा बेटियों का पेपर दिलानेे के लिए मेरठ गया था। मै हर समय विद्यालय में रहता हूं। अभिभावक और छात्र-छात्राएं झूठ बोल रहे हैं।