{"_id":"5a3028524f1c1b8b688b81c6","slug":"201513105490-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ चौधरी ने जापान में जीते दो स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ चौधरी ने जापान में जीते दो स्वर्ण पदक
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
जापान में चल रही एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में वीर शाहमल क्लब बिनौली के होनहार शूटर सौरभ चौधरी ने सटीक निशाने लगाकर दो स्वर्ण पदक झटके। सौरभ के प्रदर्शन पर क्लब पर साथी शूटरों ने जश्न मनाया।
क्लब के प्रशिक्षक अमित श्योराण ने बताया कि जापान के वाको शहर में 10 से 12 दिसंबर तक 10 वीं एयरगन एशियन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें क्लब पर प्रशिक्षु मेरठ के कलीना गांव के साधारण किसान जगमोहन के पुत्र सौरभ चौधरी ने 10 मीटर यूथ मेन व्यक्तिगत स्पर्धा में सटीक निशाने लगाकर 243.1 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वही सौरभ ने इसी वर्ग की टीम स्पर्धा में अर्जुन सिंह चीमा और सुरिंदर सिंह के साथ मिलकर स्वर्ण पदक लेकर दोहरी सफलता हासिल की। साथ ही अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बूते यूथ ओलंपिक के लिए भी अपना स्थान पक्का किया। सौरभ की उपलब्धि पर साथी शूटरों में भी खुशी की लहर है। प्रशिक्षक अमित श्योराण ने बताया विजेता शूटर का लौटने पर स्वागत किया जाएगा।