{"_id":"5a21af414f1c1b60678bec71","slug":"201512156993-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में सबसे ज्यादा लगाई गई नोटा पर मोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा में सबसे ज्यादा लगाई गई नोटा पर मोहर
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। निकाय चुनाव में खेकड़ा में सबसे ज्यादा नोटा पर मोहर लगाई गई। 112 मतदाताओं ने इसका प्रयोग किया। सबसे कम सराय में एक नोटा पर मोहर लगी मिली। निकाय चुनाव का परिणाम आया तो पता चला काफी मतदाताओं ने चेयरमैन पद के दावेदारों के बैलेट पेपर पर नोटा पर भी मोहर लगाई। खेकड़ा में 112 वोटरों ने नोटा पर मोहर लगाई। इसी तरह बागपत में 58, बड़ौत में 56, टीकरी में 33, दोघट में 11, अग्रवाल मंडी टटीरी में 10 और अमीनगर सराय में एक नोटा पर मोहर लगाई।
99 थे उम्मीदवार, 82 की जमानत जब्त
बागपत। बागपत नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ेे। इनमें से 13 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। बड़ौत नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। रिजल्ट आने पर छह दावेदारों की जमानत जब्त मिली। खेकड़ा नगर पंचायत के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें से तीन की जमानत जब्त हो गई। अमीनगर सराय में नगर पंचायत के लिए चेयरमैन पद के लिए 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें से एक प्रत्याशी की जमानत बची। 11 दावेदारों की जमानत जब्त हुई। छपरौली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशी थे। मतगणना हुई तो 11 की जमानत जब्त मिली। अग्रवाल मंडी टटीरी के नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए 16 दावेदार चुनाव मैदान में थे। इनमें से 14 की जमानत जब्त हो गई। टीकरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 15 उम्मीदवार चुनाव लड़े। इनमें से 13 की जमानत जब्त हो गई। दोघट नगर पंचायत के लिए 13 दावेदार चुनाव मैदान में उतरे। इनमें से 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
चेयरमैन पद के प्रत्याशी को एसडीएम ने लगाई फटकार
बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में मतदान केंद्र पर चेयरमैन पद का एक प्रत्याशी गलत रास्ते से आ गया। उसको एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने फटकार लगाई। पुलिस वालों से उसको वापस भेजवाया।
विज्ञापन
बड़ौत की कविता सबसे युवा
बागपत। बड़ौत के वार्ड 13 से चुनाव जीती कविता (23) सबसे युवा हैं। उधर, अमीनगर सराय के वार्ड दो से चुनाव जीते शमशेर (66) की उम्र सबसे अधिक है।