फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेकड़ा, सराय, दोघट और टटीरी में घटे मतदाता

खेकड़ा, सराय, दोघट और टटीरी में घटे मतदाता

Tue, 14 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा, सराय, दोघट और टटीरी में घटे मतदाता
बागपत। जनपद में निकाय चुनाव के लिए घमासान शुरू हो चुका है। तीन पालिका और पांच नगर पंचायत क्षेत्र में प्रत्याशी अपनी-अपनी जुगत लगाने की तैयारी में जुटे हैं। आंकड़े बताते हैं कि चार निकाय में मतदाताओं की संख्या पिछले पांच साल में कम हुई है। दोघट और टीकरी में सबसे बड़ी वजह है कि नौकरी और कारोबार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का बड़े शहरों की ओर पलायन है। नगर पंचायत को भले ही शहरी क्षेत्र का दर्जा हासिल हो, लेकिन यहां से सरकारी नौकरी, रोजगार और कारोबार के लिए अन्य शहरों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। जिले की खेकड़ा पालिका के अलावा अमीनगर सराय, दोघट, अग्रवाल मंडी टटीरंी नगर पंचायत के मतदाताओं के आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि मतदाता घटे हैं। बड़े शहरी क्षेत्र माने जाने वाले बड़ौत में मतदाताओं की संख्या करीब आठ हजार बढ़ गई। टीकरी की बात करें तो यहां सिर्फ 240 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन


वोट कम होने का यह भी है कारण
अग्रवाल मंडी टटीरी में डबल वोट अधिक मिले। इसके अलावा ऐसे भी कई वोटर मिले, जिनके वोट आसपास के महनवा, चौहल्दा, मीतली और बली में भी थे, ऐसे वोटरों के वोट कट जाने से मतदाताओं की संख्या कम हो गई। खेकड़ा में भी यही स्थिति है। आसपास के देहात के सैकड़ों वोटरों की वोट शहरी क्षेत्र में भी बने। पुनरीक्षण अभियान में इन्हें काटा गया। अमीनगर सराय में भी देहात के जोड़े गए 86 वोट काटे गए।
विज्ञापन



पांच साल में मतदाताओं की स्थिति:
निकाय 2012 2017
बागपत 35325 37077
बड़ौत 74235 81656
खेकड़ा 33045 32158
टटीरी 11409 11312
छपरौली 14670 15512
दोघट 12152 11892
टीकरी 11422 11662
सराय 7761 7516


महिला-पुुुरुष वोटरों की संख्या
निकाय पुरुष महिला
बागपत 19793 17284
बड़ौत 44127 37529
खेकड़ा 17399 14759
टटीरी 5958 5354
छपरौली 8413 7099
दोघट 6578 5314
टीकरी 6426 5236
सराय 3936 3580
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed