{"_id":"59fa20d74f1c1bc1678b8a79","slug":"201509564631-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता पर मंदिर के पुजारी को दौडाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता पर मंदिर के पुजारी को दौडाने का आरोप
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित विद्युत निगम की कॉलोनी में स्थित मंदिर के पुजारी सहित अन्य भक्तों ट्रांसमिशन विभाग के अधिशासी अभियंता पर पूजा न करने देने, पुजारी को भगाने और अभद्रता करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। साथ ही भक्तों ने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भक्तों ने बताया काफी समय से विद्युत निगम कॉलोनी में मंदिर स्थापित है। इसमें कॉलोनी के कर्मचारियों सहित बाहर से आने वाले भक्त भी पूजा करते हैं। मंदिर में पुजारी राजू पंडित पूजा करते हैं। भक्तों और पुजारी राजू पंडित ने कहा पिछले10 दिन से ट्रांसमिशन विभाग के अधिशासी अभियंता पूर्णचंद मंदिर में पूजा नहीं करने दे रहे हैं। बाहर से आने वाले भक्तों सहित पुजारी से भी कई बार अभद्रता कर चुके हैं। मंदिर में न तो रेडियो बजने दे रहे हैं और न ही भजन-कीर्तन करने दे रहे हैं। इससे भक्तों में अधिशासी अभियंता के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
भक्तों ने बुधवार को प्रदर्शन कर ट्रांसमिशन अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर मंदिर में बंद कराई पूजा-अर्चना शुरू कराने की मांग की। साथ ही कहा यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू होगा। दूसरी तरफ एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा मंदिर में कोई भी व्यक्ति पूजा-अर्चना कर सकता है। इस पर रोक लगाना बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध मेें ट्रांसमिशन विभाग के अधिशासी अभियंता पूर्णचंद ने कहा कॉलोनीवासियों का यह मंदिर है, लेकिन बाहर से आने वाले लोग मंदिर में पूजा कर रहे हैं, साथ ही मंदिर में बजने वाली रेडियो से कॉलोनी में रह रहे कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मंदिर में पहले कोई पुजारी नहीं था।