{"_id":"59b04f994f1c1bf67f8b46f3","slug":"201504726937-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बने शोपीस, पैसों के लिए पड़े लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बने शोपीस, पैसों के लिए पड़े लाले
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर में काफी संख्या में एटीएम होने के बावजूद खातेदारों को एक-एक पैसे को लेकर निराश होना पड़ रहा हैं। खातेदार एटीएम पर जाता जरूर है, लेकिन उसे वहां से मायूस ही लौटना पड़ता है। बैंक अधिकारी भी सर्वर डाउन होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
बड़ौत नगर में आधा दर्जन से अधिक एटीएम हैं, लेकिन तीन दिन से पैसे की कमी से जूझ रहे हैं। इस कारण नगर व क्षेत्र के सभी खातेदार परेशान हैं। नगर के दो एटीएम ऐसे हैं, इनमें या तो पैसा नहीं रहता है या फिर खराब पड़े रहते हैं और बाकी की हालत उनमें नगदी नहीं भरा जी रही हैं। तीन दिन से सभी एटीएम पर खातेदारों की लाइन लग रही हैं, लेकिन एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा हैं। खातेदार अशोक, राहुल, जयदेव, सुरेश, पीतम, अनीस, सुखदेव, प्रताप, जयवेंद्र आदि ने कहा उन्हें किसी काम से बाहर जाना पड़ रहा है, जिसके लिए उन्हें पैसे की जरूरत थी, लेकिन नगर के किसी भी एटीएम से पैसा नहीं निकलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा रिश्तेदार के इलाज के लिए पैसे की सख्त जरूरत थी, लेकिन एटीएम तो शोपीस बने हैं।