फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कार्य में गुणवता नहीं तो सीधे कार्रवाई

कार्य में गुणवता नहीं तो सीधे कार्रवाई

Tue, 29 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
कार्य में गुणवता नहीं तो सीधे कार्रवाई
कार्य में गुणवत्ता नहीं तो सीधे कार्रवाई
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत। जिले के नोडल अधिकारी बनाए गए देवाशीष पांडा ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। विकास कार्यों की जानकारी ली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से गांव में पेयजल की उपलब्धता और गांव में रास्तों के बारे में जानकारी ली। टांडा, कोताना, रमाला थाने और बड़ौत में भी निरीक्षण किया गया।
छपरौली के टांडा में समीक्षा के दौरान खराब हैंडपंप को तुरंत रिबोर कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्कूलों से संबंधित ब्योरा हासिल किया, जिसमें बच्चों की संख्या, ड्रेस और बैग वितरण की स्थिति जानी। निर्माणाधीन मॉडल स्कूल टांडा का निरीक्षण किया। ठेकेदार से कार्य की प्रगति पूछी। अधिकारियों ने प्रांगण में एक-एक पौधा लगाया। डीएम भवानी सिंह खंगारौत, सीडीओ चांदनी सिंह, सीओ रमाला आनंद कुमार पांडेय, एडीओ कृष्णपाल मान, एसओ छपरौली बृजेश कुमार कुशवाह, नवाजिश, शकील प्रधान, प्रमोद, सतवीर शर्मा, कुशलवीर सिंह, सोहनवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बड़ौत सीएचसी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इमरजेंसी, महिला वार्ड, जच्चा-बच्चा केंद्र, ऑपरेशन रूम, पंजीकरण केंद्र, दवाई वितरण व लैब देखी। एसडीएम अरविंद कुमार, सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा और सीओ रामानंद कुशवाहा, सीएचसी अधीक्षक मुकेश उपाध्याय व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। रमाला थाने में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने से रोका, दी धमकी
बागपत। टांडा गांव में प्रमुख सचिव को शिकायत करने जा रहे व्यक्ति रिजवान को दो युवकों ने रोक लिया। गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश
बागपत। कोताना गांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे प्रमुख सचिव को गांव के लोगों ने राशन डीलर की शिकायत की। आरोप लगाया राशन की कालाबाजारी करते हैं। गरीब लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने डीएम, सीडीओ और एसडीएम को जांच कराकर आरोपी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवाने के निर्देश दिए। वहीं लोगों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की भरमार है और बच्चे बेहद कम है। इसकी जांच कराई जाए। प्रमुख सचिव ने बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed