फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरकार नहीं कर रही समस्याओं का समाधान

सरकार नहीं कर रही समस्याओं का समाधान

Sat, 19 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
सरकार नहीं कर रही समस्याओं का समाधान
समस्याएं दूर न होने पर शिक्षकों में रोष
विज्ञापन


बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा कि उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है। 22 से 23 अगस्त को डीएम दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल बागपत में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों की समस्याओं पर सरकार का ध्यान नहीं है। सरकार से हर बार वार्ता विफल रही है। समस्याओं के समाधान पर सूबे की सरकार ध्यान नहीं दें रही है। 22 और 23 अगस्त को शिक्षक डीएम दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री के नाम डीएम भवानी सिंह खंगारौत और बीएसए योगराज सिंह को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने किया। जयवीर सिंह, योगेश शर्मा, ईश्वर सिंह, मनोज कुमार, राजकुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र रूहेला, लोकेश शर्मा, अवधेश सिंह, बिलेंद्र सिंह, जयकुमार, मौजीराम, संजीव कौशिक, हरपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, जयकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर शिक्षक संघ के दूसरे गुट की बैठक हुई। जिसमें बताया कि जून, जुलाई, अगस्त माह का वेतन नहीं मिला है। कई बार मांग कर चुके है। जल्द वेतन नहीं मिला तो धरना देने के लिए बाध्य होंगे। अतुल आत्रेय को खेकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। डॉ. पदम सिंह, युद्धवीर सिंह, दिलबाग चौधरी, डॉ. जितेंद्र कुमार, श्रीकांत शर्मा, राजीव कुमार, सुधीर वशिष्ठ, जितेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed