फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तिरंगा बाइक रैली निकाली

तिरंगा बाइक रैली निकाली

Sat, 12 Aug 2017 01:13 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा बाइक रैली निकाली
अखंड भारत संकल्प दिवस पर तिरंगा बाइक रैली निकाली
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में अखंड भारत संकल्प दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रेलवे मैदान से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री गोपाल जी ने किया। स्वागत भाजपा नेता सुधीर मान ने किया। रैली से पूर्व गोपाल ने कहा कि भारत 1876 से लेकर 1837 तक भौगोलिक स्थति के कारण खंडित हुआ है। सन 1947 में 14 अगस्त को धर्म के आधार पर अप्राकृतिक कारणों के कारण खंडित हुआ। उन्होने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि हम खंडित भारत को अखंड भारत बनाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन युवा महामंत्री अंकित बड़ौली ने किया। मंच के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री ने बताया कि अखंड भारत का सपना हमने देखा है और हम इसे पूरा करके हटेंगे। युवा जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली ने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं कि खंडित भारत को दुबारा अखंड बनाएंगे। सचिन वत्स ने कहा कि भारतवर्ष में ही चक्रवर्ती सम्राट हुए हैं। खंडित भारत से पहले ही अखंड भारत में चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने सिकंदर को भारत की सीमा छूने तक नहीं दी थी। भाजपा नेता सुधीर मान ने कहा कि युवाआें में देशभक्ति का जज्बा जरूरी है। इस अवसर पर विशाल बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। रेलवे मैदान से होकर नगर में भ्रमण करते वापस यहीं आकर रैली संपन्न हुई। इस अवसर पर पवन, रोहित, कपिल, किशोर चौहान, विजय चौधरी, अमित मिश्रा, अक्षय शर्मा, अंकुर, सत्यम, पवन, हैप्पी शर्मा, विनित, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed