{"_id":"648b6cede8160d2440032575","slug":"200-year-old-banyan-tree-fell-power-supply-stalled-due-to-falling-pole-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-2317-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 200 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा, खंभा भी गिरने से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 200 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा, खंभा भी गिरने से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
- रटौल के आसपास के गांवों में तेज हवा से हुआ नुकसान, बागों में आम भी टूटकर गिरे
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। तेज हवा से बुधवार देर शाम भागौट गांव में 200 साल पुराना बरगद और काफी पुराना नीम का पेड़ टूट कर गिर गया। नीम के पेड़ के नीचे आने से चार मवेशी घायल हो गए। इसके अलावा रटौल कस्बे में हाइटेंशन लाइन का पोल गिरने से छह गांव की आपूर्ति ठप हो गई। तेज हवा से बागों में आम भी टूट कर गिर गए, जिससे वहां काफी नुकसान हुआ।
भागौट गांव के प्रधान काशीराम, कृपाल सिंह, बीरपाल ने बताया कि बरगद का पेड़ लगभग 200 वर्ष पुराना था। बरगद गाजियाबाद के हिंडन नदी के पुल से दिखाई देता था। वह बुधवार देर शाम आई तेज हवा से टूट कर गिर गया। इसके अलावा गांव के मनोज के घेर में पुराना नीम का पेड़ उखड़ कर पशुओं पर गिर गया, जिससे चार पशु घायल हो गए। गांव के प्राथमिक विद्यालय का गेट भी टूट कर गिर गया और यात्री शेड उखड़कर दूर जा गिरा।
कस्बा रटौल में हाइटेंशन लाइन का पोल गिर गया, जिससे सिगोली, भगौट, सरफाबाद, भेडापुर, नंगला, अहमदनगर और विनयपुर गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तेज हवा में विनयपुर गांव के नवीन के मकान में लगा एल्यूमीनियम और शीशे का गेट भी टूट गया। भगौट के हॉकी कोच कृपाल सिंह के घेर की छत गिरने से पशु दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन
बागों में आम टूट कर गिरने से नुकसान
तेज हवा के कारण बागों में काफी नुकसान हुआ है। तेज हवा में कच्चा आम टूट कर नीचे गिर गया है। आम उत्पादक डॉ शकील चौहान और उमर फरीदी ने बताया कि इस बार लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के कारण आम काफी प्रभावित हुआ है। इस बार तेज हवा के कारण कच्चा आम टूट कर गिरने और रोग लगने के कारण आम की पैदावार प्रभावित हुई है।