फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   20 vehicles collided on Eastern Peripheral, 35 injured

ईस्टर्न पेरिफेरल पर टकराए 20 वाहन, 35 लोग घायल

Sun, 09 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
20 vehicles collided on Eastern Peripheral, 35 injured
क्षतिग्रस्त सरकारी वाहन। - फोटो : KAHKRA
ईस्टर्न पेरिफेरल पर टकराए 20 वाहन, 35 लोग घायल
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर आगे पीछे चल रहे बीस वाहन टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। लगभग 35 वाहन सवार घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे के कारण करीब तीन घंटे तक एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा।
रविवार को सुबह करीब सात बजे घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर यमुना नदी पुल के पास घने कोहरे के कारण वाहन चालकों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई। यहां सोनीपत से गाजियाबाद की ओर जा रहे एक के बाद एक 20 वाहन कोहरे के कारण टकरा गए। कई कार और पिकअप ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे से चीख पुकार मच गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के चालक और उनमें सवार 35 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में नरेला (दिल्ली) के गोपाल और अनीता, चंडीगढ़ के ललित कुमार, ब्रजभूषण और किशोरी गर्ग, अंबाला निवासी राहुल, खरखौदा (हरियाणा) के राजेश, सन्नी, दिलबाग, दयानंद, रमेश और राजबीर, लुधियाना (पंजाब) का सुमित, राई (हरियाणा) के आदर्श और चरण सिंह, भिवानी (हरियाणा) के योगेंद्र, मुकेश और नरेश, पटियाला (पंजाब) के अश्वनी मिश्रा, मोहन सिंह, लक्ष्मी, सोनिया और रीतू शामिल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल, सोनीपत और गाजियाबाद में भर्ती कराया। इस हादसे के कारण एक्सप्रेस वे करीब तीन घंटे तक अवरुद्ध बना रहा। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे से हटवाए गए वाहन
खेकड़ा। एनएचएआई के कर्मचारियों की टीम ने एक्सप्रेस वे से गुजर रहे अन्य वाहनों को लाइट जलाकर धीमी गति से निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस वे के किनारे खड़ा कराया। इसके बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गति भी बन रही हादसों की वजह
खेकड़ा। कोहरे के अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर ओवर स्पीड भी हादसों की वजह बन रही हैं। यमुना पुल के ऊपर अधिक कोहरा होने के कारण यहां वाहन टकरा गए।

ब्रजघाट जा रहे श्रद्धालु घायल
बागपत। सोनीपत के बाईपास रोड निवासी ईको कार में सवार नौ लोग भी हादसे का शिकार हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती अनीता, रानी, बबली, अंद्रो, शीला, ओमवती, कमला, छन्नो और चालक प्रदीप रविवार केा ब्रजघाट जा रहे थे। हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए। प्रदीप को हायर सेंटर के लिए रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed