फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   20 thousand give, take 85 percent

20 हजार दो, 85 प्रतिशत अंक लो

Wed, 17 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 17 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
20 thousand give, take 85 percent
बागपत के बड़ौत में इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्रों से इंटरमीडिएट परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक और मनचाहे परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा दिलाने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। मंगलवार को इसे लेकर छात्रों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। कॉलेज स्टाफ से तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी छात्र उलझ गए। इसके बाद सभी ने तहसील दिवस में एडीएम और एएसपी को ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि क्षेत्र के बावली, पुसार, बड़ौत, बिजरौल, हिलवाड़ी, लुहारी, सरूरपुर आदि गांव के करीबन 514 बच्चे इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज मेें पढ़ते है। आरोप है कि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक और मनचाहे परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा दिलाने के नाम पर प्रति विद्यार्थी 15 से 20 हजार रुपये वसूले गए। रुपये नहीं देने तक छात्रों को कॉलेज में घुसने तक नहीं दिया गया। रोल नंबर के नाम पर भी छात्रों से अवैध उगाही की जा रही है।
विज्ञापन


ऐसे में विद्यार्थी क्या करें? हंगामे के दौरान विद्यार्थियों की कॉलेज स्टाफ से तीखी नोकझोंक भी हुई। हंगामा बढ़ने की सूचना पर कॉलेज पहुंची पुलिस से भी छात्र उलझ गए। इसके बाद छात्र तहसील पहुंचे और हंगामा करते हुए एडीएम राकेश कुमार मालपानी को ज्ञापन सौंपकर जांच कर कार्रवाई की मांग की। हंगामा करने वालों में वीरेश तोमर, अंकित, अंकुर, अब्दुल, अक्षय, सौरभ, साकिब, वरुण, हर्ष, राजन, सन्नी तोमर, अश्वनी तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी बकाया फीस न देने के कारण यह आरोप लगा रहे हंै। किसी से कोई अवैध वसूली नहीं की गई है। सभी आरोप निराधार हैं। - विजय आनंद, प्रधानाचार्य, इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज। छात्रों की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। मामले की जांच कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। -  आशुतोष भारद्वाज, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed