फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   20 solar plates were stolen even before the elevated road started

Baghpat News: एलिवेटेड सड़क शुरू होने से पहले ही 20 सोलर प्लेट हुईं चोरी

Sat, 24 May 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 24 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
20 solar plates were stolen even before the elevated road started
एलिवेटेड सडक़ शुरू होने से पहले ही 20 सोलर प्लेट चोरी की खबर से संबं​धित फोटो। एलिवेटेड सडक़ पर च - फोटो : kathua
बागपत/खेकड़ा।एलिवेटेड सड़क अभी तक शुरू भी नहीं हुई और उसपर लाइटों को जलाने के लिए लगाए गए पॉवर सिस्टम से सोलर प्लेट चोरी हो गई। बागपत-गाजियाबाद के बॉर्डर पर लगे पॉवर सिस्टम से करीब 20 सोलर प्लेट चोरी हुई हैं। निर्माण कंपनी ने पुलिस से इसकी शिकायत की, जिसपर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के अक्षरधाम से खेकड़ा तक के हिस्से एलिवेटेड सडक़ का निर्माण 1323 करोड़ रुपये से कराया गया है। इसका निर्माण पूरा हो गया है, मगर इसे अभी तक शुरू नहीं किया गया है। यह एलिवेटेड सडक़ पूरी तरह से हाईटेक बनाई गई है और इसपर बिजली की जगह सोलर पॉवर सिस्टम से लाइटों को जलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए ही जगह-जगह पॉवर प्लांट लगाए गए हैं और एक पॉवर प्लांट बागपत-गाजियाबाद के बॉर्डर पर लगा हुआ है। इसके लिए एलिवेटेड सड़क के दोनों तरफ ढ़ाई सौ से ज्यादा सोलर प्लेट लगाई हुई है जो वहां से चोरी की जा रही है। वहां से करीब बीस सोलर प्लेट चोरी कर ली गई है और उनके खाली फ्रेम छोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका पता चलने पर निर्माण कंपनी सीगल के अधिकारियों की तरफ से पुलिस के पास शिकायत की गई है। हालांकि शिकायत में कई प्लेट चोरी किए जाने की बात कही गई है, मगर मौके से करीब बीस प्लेट चोरी हो चुकी है।

पुलिस को शिकायत देने के बाद भी प्लेट लगातार चोरी हो रही है। वहीं पुलिस के अनुसार चोरी की शिकायत पर जांच की जा रही है और चोरी करने वालों का पता लगाकर पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed