फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौत डिपो ने बड़ौत-कोताना मार्ग से हटाई बस, परेशानी बढ़ी

बड़ौत डिपो ने बड़ौत-कोताना मार्ग से हटाई बस, परेशानी बढ़ी

Fri, 19 Apr 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत डिपो ने बड़ौत-कोताना मार्ग से हटाई बस, परेशानी बढ़ी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत-कोताना मार्ग पर बड़ौत विधायक द्वारा हस्तक्षेप पर चलवाई गई बस विभागीय अफसरों ने दोबारा से हटा दी, इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है, बृहस्पतिवार को आक्रोशित यात्रियों ने रोडवेज के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द इस मार्ग पर दोबारा से बस चलवाने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

नाराज यात्रियों ने बताया कि बड़ौत-कोताना मार्ग पर मार्ग पर जौनमाना, ढ़िकाना, लुहारी, बोहला, कोताना, जागोस सहित कई गांव पड़ते हैं, प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, बस सेवा धड़ाम होने से दर्जनों डग्गामार वाहन काफी समय से संचालित हैं। जो यात्रियों से मनमाफिक किराया वसूलते हैं। छात्राओं के साथ भी छेड़छाड़ की घटना बढ़ गई। बताया कि तीन माह पूर्व विधायक केपी मलिक ने छात्राओं व यात्रियों की समस्याओं को देखकर हस्तक्षेप पर रोडवेज के अफसरों से बातचीत कर इस मार्ग पर बस चलवाई, लेकिन फिर से बस सेवा बंद कर दी। इससे यात्रियों की मुश्किल ओर बढ़ गई। क्योंकि मैजिक या टैपों में आठ दस सवारियों को बैठाने के बजाए उनमें करीबन 20 से 30 सवारियों को छतों पर बैठा देते हैं। यदि कोई इसका विरोध करता है तो उन्हें या तो बीच रास्ते मेें उतार दिया है या फिर बैठाने से इंकार कर दिया जाता है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, एआरएम योगेंद्र पाल सिंह ने कहा फिलहाल वहां पर कोई बस नहीं है। जल्द ही दोबारा से बस चलवाई जाएगी। प्रदर्शन में रोहताश, जय कुमार, सुधीर, ओमपाल, जयपाल, रविंद्र, सत्यवीर, देव, रवि, मोनू शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed