फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   होली और लोकसभा चुनाव को प्यार और भावनाओं से कराएं संपंन : डीएम

होली और लोकसभा चुनाव को प्यार और भावनाओं से कराएं संपंन : डीएम

Sun, 17 Mar 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
होली और लोकसभा चुनाव को प्यार और भावनाओं से कराएं संपंन : डीएम
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक में डीएम पवन कुमार ने कहा इस वर्ष 20 और 21 मार्च को होली और दुल्हैंडी का त्योहार परम्परागत और भाईचारे की भावना से मनाएं। वहीं 11 अप्रैल को मतदान है, जिसे शांति और भाईचारे से सम्पन्न कराएं, जिससे देश में एक अच्छा संदेश जनपद का जाए।
विज्ञापन

डीएम पवन कुमार ने कहा कि एसडीएम और सीओ अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें। संवेदनशील क्षेत्र और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपने स्तर से तहसीलदार, नायब तहसीलदारों की तैनाती सुनिश्चित करें और संबंधित सीओ से सम्पर्क बनाए रखेंगे। कहीं कोई विवाद हो तो स्थल पर पहुंच कर विवाद का निराकरण सूझबूझ के साथ करेंगे। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं जलापूर्ति और विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों के अधिकारियों की रहेगी। जनपद में धारा-144 भी लागू है, जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। होली पर शराब बंदी को सख्ती से लागू कराएंगे। सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी अस्पतालों पर चिकित्सक और जरूरी दवाओं को उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। जनपद के समस्त वरिष्ठ नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों पर नजर रखें। होली के जोश में कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिसमें शांति भंग हो।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि होली त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। यदि कोई हुड़दंग करता है या अशांति फैलाता है, झूठी अफवाह फैलाता है तो ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा की है कि त्योहार से पहले गांव में लोगों को चेतावनी जारी करेंगे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में ही त्योहार को मनाया जाए। हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। विशेष ध्यान दें कि कहीं भी डीजे नहीं बजना चाहिये अगर डीजे बजे तो सर्वोच्च न्यायालय के नियमों के तहत ही बजना चाहिए। डीजे पर किसी धार्मिक मजहब से संबंधित गानों का संचालन ना किया जाए जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुंचे। अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह, सीएमओ डॉ. सुभाष चंद्रा, एएसपी रणविजय सिंह, एसडीएम पुलकित गर्ग, डीएसओ चमन शर्मा, सभी सीओ, फैजपुर निनाना प्रधान हरेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, हिम्मत सिंह, नौशाद, डीजीसी सुनील पंवार, अनुज ढाका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम- एसपी ने नामांकन की तैयारियों का जायजा लिया
बागपत। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। कहा बैरिकेटिंग मजबूत तरीके से लगी होनी चाहिए। शनिवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी हो जानी चाहिए। उन्होंने चुनाव के संबंध में नामांकन की प्रक्रिया संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। कई कमियां मिली, जिसको तत्काल सुधार करने के लिए निर्देशित किया। गेट पर और कलक्ट्रेट परिसर में चाक चौबंद व्यवस्था रहनी चाहिए, कोई भी असामाजिक तत्व अंदर नहीं आए। पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी कलक्ट्रेट परिसर में 24 घंटे चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed