फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   11 मार्च की सभा को सफल बनाने को किया जनसंपर्क

11 मार्च की सभा को सफल बनाने को किया जनसंपर्क

Tue, 05 Mar 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
11 मार्च  की सभा को सफल बनाने को किया जनसंपर्क
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आदर्श नंगला गांव में 11 मार्च को रालोद के पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी है। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने छह गांवों में जनसंपर्क किया।

डॉ. यशवीर सिंह तोमर की अध्यक्षता और संजीव मान एवं मोहित मुखिया के संयुक्त संचालन में हुई बैठक में पाटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की 11 मार्च को आदर्श नंगला में होने वाली जनसभा को सफल बनाने पर मंथन किया। कार्यक्रम संयोजक सुधीर मान व संजीव मान ने जनसभा को सफल बनानें के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। वक्ताओं ने कहा जनता भाजपा शासनकाल से तंग आ चुकी है। रालोद ही हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। बाद में कार्यकर्ताओं ने जागोस, कोताना, शेरपुर लुहारा, टांडा, कुर्डी, छपरौली आदि गांव में जनसंपर्क किया। इसमें संजीव मान, बोबी तोमर उर्फ अरूण, डॉ. यशवीर सिंह, सतीश मान, मोहित मुखिया, देवेंद्र पंवार, सुधीर चिकारा, रणवीर सिंह, रामफल, कृष्ण, शिवचरण शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed