फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प बाइक रैली निकाली

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प बाइक रैली निकाली

Sun, 03 Mar 2019 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प बाइक रैली  निकाली
बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज से भाजयुमो ने विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। इसका शुभारंभ विधायक योगेश धामा ने किया। विभिन्न मार्गों से होते हुए बाइक रैली कॉलेज में खत्म हुई।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में बागपत विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से विजय संकल्प यात्रा बाइक रैली निकाली। इसका शुभारंभ विधायक योगेश धामा ने किया। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश और उत्साह नजर आया। देशभक्ति गीतों पर भारत माता की जयकारे लगाए जा रहे थे। भारतीय सेना की शौर्य गाथा गाते हुए ये रैली बागपत से खेकड़ा, सराय मंडल में होती हुई बागपत में आकर समाप्त हुई। कई जगह रैली का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रैली संयोजक अनिल चौहान, नगर अध्यक्ष सुधारश चौहान, जिला महामंत्री डॉ. विनय त्यागी, जयकुमार, प्रकाश मलिक, राजेश गौतम, उदल चौहान, श्याम चौहान, सत्यप्रकाश शर्मा, मिंटू कमल वशिष्ठ, खेकड़ा से भास्कर नगर अध्यक्ष, आयुष जैन, शनि जैन, सराय से श्याम सुंदर गर्ग, दौलत राम यादव, मंडल अध्यक्ष व उनकी टीम खेकड़ा देहात से नरेश वर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ इस रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन


भाजयुमो ने निकाली विजय संकल्प रैली
दोघट (बागपत)। पलड़ी, दाहा, कांहड, पुसार, दोघट, गांगनौली आदि गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा की विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। गांवों में भ्रमण करने के बाद रैली छपरौली के लिए प्रस्थान कर गई। इस मौके पर जगह-जगह संकल्प रैली का स्वागत किया । सांसद प्रतिनिधि त्रिपाल अरूण धामा ने कहा कि भाजपा ने जनहित एवं जनता के विकास को सर्वोपरि रखा है। देश का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। इस मौके पर राजीव धामा, सचिन त्यागी, प्रमिला पंवार, कपिल, अंकित, मनोज कुमार, आशीष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed