फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Fri, 22 Feb 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
बागपत।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत मार्ग पर सर्वहितकारी इंटर कॉलेज, मीतली के पास ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मारी दी। हादसे में जल पुरुष राजेंद्र सिंह के भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका चचेरे भाई घायल हुआ है। घायल छात्र को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव निवासी अभिजीत (18) पुत्र योगेंद्र सिंह जल पुरुष राजेंद्र सिंह का भतीजा था। बृहस्पतिवार को चचेरे भाई सौरभ को बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष की परीक्षा देने जाना था। सुबह छह बजे दोनों बाइक पर सवार होकर बड़ौत के लिए चले। बाइक सौरभ चला रहा था। जब वे मेरठ-बागपत मार्ग पर सर्वहित कारी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक नंबर आरजे 01जीए 9575 ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अभिजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई सौरभ गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के जीटीबी रेफर किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के चाचा ने सुरेंद्र सिंह ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


बुझ गया घर का चिराग
बागपत। हादसे में युवक अभिजीत की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां व बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। चाचा प्रेमपाल ने बताया कि वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उनके घर का चिराग बुझ गया। युवक की मौत से गांव में भी शोक छा गया। मृतक के घर पर शोक संवेदना देने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट होता तो बच जाती जान
बागपत। सड़क हादसे में मारे गए युवक अभिजीत ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है। उसकी मौत हेलमेट न पहनने के कारण हुई है। यदि वह हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। यातायात पुलिस वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करती है, लेकिन वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करते हैं। इससे अधिक लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।



सड़क दुर्घटना में प्रधानाचार्य चोटिल
बागपत। मेरठ-बागपत मार्ग पर सिंघावली अहीर थाने से पहले प्राइवेट बस ने कार में टक्कर मार दी। कार में सवार केबीएम इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य एकता चौधरी मामूली रूप से चोटिल हो गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि दुर्घटना में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर 100 नंबर पुलिस पहुंची। बाद में बस चालक के गलती मानने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed