फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नौ करोड़ का भुगतान, 201 करोड़ का सॉफ्ट लोन

नौ करोड़ का भुगतान, 201 करोड़ का सॉफ्ट लोन

Wed, 20 Feb 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
नौ करोड़ का भुगतान, 201 करोड़ का सॉफ्ट लोन
बागपत। मलकपुर चीनी मिल को किसानों के बकाया भुगतान के लिए उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक ने 201 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन मंजूर किया है। मिल ने नौ करोड़ रुपये भुगतान किया। जल्द ही भुगतान किसानों के खाते में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र के बकाया भुगतान के लिए दबाव बनाया। मिल ने 210 करोड़ रुपये के सॉफ्ट लोन के लिए प्रार्थना पत्र दिया । बैंक ने 201 करोड़ रुपये मंजूर कर लिए हैं, बाकी के नौ करोड़ रुपये मिल ने विभाग को दे दिए हैं, जिसका भुगतान जल्द ही किया जाएगा। बैंक के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र कुमार ने लोन मंजूर होने की जानकारी दी है। नए पेराई सत्र में से भी चीनी मिल ने मंगलवार को कई करोड़ रुपये का भुगतान किया। विभाग मिल पर लगातार भुगतान के लिए दबाव बना रहा है। चीनी मिल को लोन के रुपये 60 मासिक किश्तों में चुकाने होंगे। पहली किश्त जुलाई माह से शुरू होगी। किश्त अगर बीच में रोकी गई तो 12 प्रतिशत का ब्याज लगेगा, जबकि सामान्य ब्याज पांच प्रतिशत का है। समिति चेयरमैन धूम सिंह ने भी लोन मंजूर होने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed