{"_id":"5c549e66bdec224bf101f930","slug":"191549049446-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों का सम्मान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों का सम्मान किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिकों का सम्मान किया
बड़ौत। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सैनिक सम्मान अभियान के तहत बिजरौल रोड पर पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया और उनके समस्याएं सुनी गईं।
पूर्व सैनिक सुभाष चंद के आवास पर शुक्रवार को पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र से आए पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं को संगठन के समक्ष रखा। इसमें पूर्व सैनिकों को बसों और ट्रेनों में किराए में छुट और अन्य राज्यों की तहत हाउस टैक्स मेें छूट और जिले में कैंटीन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
संयोजक श्रीभगवान ने कहा कि पूर्व सैनिकों की मांगों को संबंधित मंत्रालयों तक पहुंचाकर शीघ्र से शीघ्रता से निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। नगराध्यक्ष सुभाष चंद ने भी कहा कि भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान हर हाल मेें किया जाएगा। राजीव तोमर ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने के बाद कहा कि भूतपूर्व सैनिक देश के लिए महत्वपूर्ण है। पूरा देश उन्हें सम्मान की दृष्टि से देख रहा है। अध्यक्षता सुबेदार धन सिंह ने की और संचालन श्रीभगवान ने किया। इस अवसर पर ओमवीर तोमर, विजय पाल, जगदीश प्रसाद, सत्यवीर सिंह, सुभाष ढाका, कुलदीप, ओमपाल शर्मा, देवेंद्र, वेदपाल सिंह, संत राम शामिल रहे।