{"_id":"5c4a185dbdec22521331f858","slug":"191548359773-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल यात्रा से किया लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल यात्रा से किया लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्वास्थ्य भारत यात्रा निकाली जा रही है। इसके माध्यम से लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को मेडिस्पले वैन व 25 साइकिल सवार लोगों द्वारा यात्रा बड़ौत पहुंची, जिसका अग्रवाल महासंघ ने स्वागत किया और रैली के माध्यम से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया।
बृहस्पतिवार को नगर में स्वास्थ्य भारत यात्रा यज्ञ सभागार पहुंची, जहां पर यात्रा का अभिनंदन अग्रवाल महासंघ के अध्यक्ष जयकुमार गोयल ने किया। यात्रा के दौरान संयुक्त निर्देशक एफएसएस एआईएसी मिश्रा, सहारनपुर मंडल खाद आयुक्त संदीप चौरसिया, जिला अभिरती अधिकारी निरंजन ने जरूरी जानकारी दी। इस दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचने और जागरूक रहते हुए, इनके सूचना विभाग को देने की अपील की गई। इसके साथ ही कम नमक, कम मीठा सेवन की सलाह दी गई। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आकाश बंसल ने भी ईट राइट, ईट हल्दी और डू नोट वेस्ट फूड के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सड़कों, प्रमुख चौराहों पर डिस्पले व 25 साइकिल सवार लोगों के माध्यम से खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, जिला कार्यकारिणी के सदस्य विनोद गोयल, शुभम जैन, राहुल, भूपेंद्र शामिल रहे।