{"_id":"5c437f10bdec2211df41258e","slug":"191547927312-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन कैंप में आवेदकों का मौके पर ही सत्यापन, जारी होगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन कैंप में आवेदकों का मौके पर ही सत्यापन, जारी होगी पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक और तहसील में दिव्यांग, विधवा और वृद्धा पेंशन के कैंप का आयोजन होगा। रविवार से कैंप लगेगा। इसका शुभारंभ पिलाना ब्लॉक से होगा। 30 जनवरी तक संचालन अलग-अलग तहसील, ब्लॉक में होगा। मौके पर ही पात्रों का सत्यापन होगा ओर और ऑनलाइन आवेदन कराया जाएगा। इसके लिए डीएम ने ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कैंप के लिए कार्य पूर्ण किया।
पेंशन से वंचित लोगों को दस दिन तक समाज कल्याण, दिव्यांग जन और पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अधिकारी और कर्मचारी उनके ब्लॉक में जाकर खुद पात्रों का आवेदन कराएंगे। मौके पर ही सत्यापन की कार्रवाई होगी। इसके बाद लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए लेखपाल, बीडीओ और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि 20 जनवरी से विधानसभा स्तर पर कैंप का आयोजन होगा। 30 जनवरी तक हर रोज ब्लॉक स्तर पर शिविर लगेगा। इसमें पात्रों के आवेदन लेकर उनका सत्यापन कराया जाएगा। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने इसके लिए ब्लॉक स्तर पर जिला स्तर के अधिकारियों को नोडल बनाया। इनकी देखरेख में कैंप में आने वाले पात्रों को योजना का लाभ दिलाएंगे। साथ ही इन्हें निर्देशित किया है कि अपात्रों को योजना में शामिल नहीं किया जाएगा और पात्र इससे वंचित न रहे।
कार्यक्रम स्थल तिथि नोडल अधिकारी
पिलाना ब्लॉक 20 जनवरी कृषि अधिकारी
बागपत ब्लॉक 21 जनवरी डीएसडीओ
तहसील बागपत 22 जनवरी एसडीएम बागपत
बड़ौत ब्लॉक 23 जनवरी डीपीआरओ
बिनौली ब्लॉक 24 जनवरी बीएसए
छपरौली ब्लॉक 25 जनवरी डीआईओएस
तहसील बड़ौत 26 जनवरी एसडीएम बड़ौत
खेकड़ा ब्लॉक 29 जनवरी डीपीओ
तहसील खेकड़ा 30 जनवरी एसडीएम खेकड़ा
कैंप स्थल पर सर्दी से बचाव के लिए होगी अलाव की व्यवस्था
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने निर्देशित किया है कि तिथियों के के अनुसार प्रचार-प्रसार और सुविधाओं की व्यवस्था करने का उत्तरदायित्व बीडीओ, तहसील और नामित जिला स्तरीय अधिकारी का रहेगा। पात्रों का चयन कराकर पेंशन का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित कराया जाएगा। कैंप स्थल पर लाभार्थी की सुगमता हेतु फोटो खींचने एवं तत्काल लाभार्थी को उपलब्ध कराने जाने की व्यवस्था की जाएगी। सर्दी को देखकर कार्यक्रम स्थल पर ठंड से बचाव के लिए अलाव के साथ आवश्यक सामान्य सुविधाएं की जाएगी। बीडीओ, तहसीलदार कैंप में भराए गए आवेदनों को आवश्यक जांच, सत्यापन, अपात्र अभ्यर्थियों की पेंशन स्वीकृति की कार्रवाई सक्षम अधिकारी द्वारा कैंप में निर्धारित तिथियों को सुनिश्चित की जाएगी। एक सूची अगले तीन दिन में प्रत्येक दशा में जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी।