{"_id":"5c38e4e5bdec22732c13e983","slug":"191547232485-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसई दफ्तर पर बनेगा विद्युत थाना, शासन से प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसई दफ्तर पर बनेगा विद्युत थाना, शासन से प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

बागपत। बिजली चोरी के मामले में विद्युत विभाग के थाने खुलने के आदेश हुए थे। इस पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। शासन से थाने में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए पदों का सृजन कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता के दफ्तर में थाना बनेगा। जिसमें अभी शुरूआत में दस कर्मचारियों की नियुक्ति निर्धारित की गई है।
अधीक्षण अभियंता राम वीर सिंह ने बताया कि जिले में होने वाले विद्युत के मुकदमे अब विद्युत थाने में ही दर्ज हुए करेंगे। शासन से जिले में थाने खोले जाने की स्वीकृति हो गई है। इसके लिए पदों का सृजन कर दिया गया है। जिला स्तर पर उनके दफ्तर में थाना खुलेगा। यहां पर अभी शुरूआत में दस कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। जिसमें दो निरीक्षक, चार हैड कांस्टेबल और अन्य सिपाही नियुक्त होंगे। एक सब इंस्पेक्टर थाने में बैठकर कागजी कार्रवाई करेगा और दूसरा निरीक्षण में रहेंगे। उन्होंने बताया कि विद्युत चोरी के प्रकरणों में अंकुर लगेगा। कोतवाली में बिजली से संबंधित मुकदमे दर्ज नहीं होंगे। विभागीय अधिकारियों को भी इसका फायदा होगा। एसई ने बताया कि प्रदेश में 75 थाने खुलेंगे। इसके लिए 2050 पदों का सृजन हो गया है। शासन के अनुसार एक थाने में 26 कर्मचारियों की तैनाती का आदेश है, लेनिक अभी यहां पर 10 पुलिस कर्मी तैनात होंगे। जरूरत पड़ने पर मांग की जा सकती है।