{"_id":"5c213a7cbdec2256ec3cfe5e","slug":"191545681532-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह योजना से होगी 101 युवतियों की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह योजना से होगी 101 युवतियों की शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रशासन 18 जनवरी को 101 युवतियों की शादियां कराएगा। समाज कल्याण विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। शादी के लिए 50 आवेदन अभी तक मिले हैं।
प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर रखी है, जिसके माध्यम से जिले को 1500 शादी कराने का लक्ष्य दिया। इसकी जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को दी गई हुई। हालांकि योजना के तहत वर्ष 2018 में एक भी शादी नहीं हुई, लेकिन 2019 के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला प्रशासन 18 जनवरी को 101 युवतियों की शादी सामूहिक रूप से करेगा। समाज कल्याण विभाग को अभी तक 50 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बाकी के लिए ब्लॉक के बीडीओ और नगर पालिका, नगर पंचायत के ईओ को पत्र के माध्यम से कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा। वहीं आंगनबाड़ियों से भी इस संबंध में सहयोग लिया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि 18 जनवरी को 101 शादी हर हाल में कराई जाएगी। 50 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, बाकी के लिए सभी को आदेशित किया हुआ है। उन्होंने बताया कि 101 युवतियों की शादी में कपड़े, बर्तन और आभूषण दिए जाएंगे। इस बार ऑडर पर सभी सामान मंगवाया जाएगा।
ब्लॉक और पालिका में होंगे दस-दस विवाह
बागपत। समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि जिला मुख्यालय पर सामूहिक विवाह होने के बाद ब्लॉक में और नगर पालिका, पंचायत स्तर भी दस-दस सामूहिक रूप से शादियां कराई जाएगी। सभी शादियों के लिए बजट जारी कर दिया जाएगा। इस पर लक्ष्य को समय से ही पूरा कर लिया जाएगा।