फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   श्रीराम मंदिर चुनाव का नहीं लोगों के दिलों का मुद्दा : डॉ. सत्यपाल सिंह

श्रीराम मंदिर चुनाव का नहीं लोगों के दिलों का मुद्दा : डॉ. सत्यपाल सिंह

Sun, 16 Dec 2018 01:23 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर चुनाव का नहीं लोगों के दिलों का मुद्दा : डॉ. सत्यपाल सिंह
बागपत। केंद्रीय मानव विकास संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं, यह तो लोगों के दिलों का मुद्दा है। भारतीय जनता पार्टी नफरत नहीं प्यार फैलाने वाली पार्टी है। जिसमें सभी वर्गो को साथ लेकर सबका साथ, सबका विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जन्म स्मृति पर चलाई जा रही पदयात्रा का शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में समापन हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि एक से 15 दिसंबर तक पद यात्रा निर्धारित थी। इसके माध्यम से कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया। लाभार्थियों से मिले। उन्हें अवगत कराया कि यह योजना का लाभ भाजपा सरकार की वजह से मिला है। इस लिए पार्टी को मजबूत करें। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति नियत और निर्णय के कारण देश की करोड़ों जनता को योजनाओं का लाभ मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भगवान श्रीराम चुनाव का मुद्दा नहीं, यह तो लोगों के दिलों का मुद्दा है। युवा और किसान उत्थान के लिए अथक प्रयास किया जा रहा रहा है। उन्होंने शहर के अग्रवाल धर्मशाला से, कोर्ट रोड, गांधी बाजार, शौकत मार्केट सहित विभिन्न मार्गो पर पद यात्रा निकाली। यहां पर व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एक तरफ जहां फूलों से स्वागत किया, वहीं दूध पिलाकर उनकी आवभगत की। लोकसभा संयोजक रामपाल नेहरा, लोकसभा प्रभारी देवव्रत त्यागी, मीडिया प्रभारी अजय गोयल, विधानसभा पद यात्रा संयोजक ठाकुर प्रदीप सिंह, पद यात्रा संयोजक सुधीर मान, जितेंद्र प्रमुख, देवेंद्र प्रमुख, परविंद धामा, विनय त्यागी, कौशल त्यागी, प्रियंका आर्या, अनिल चौहान, राजेश खुराना, मुनेश चौहान,
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र चौहान, डॉ. विनोद चेयरमैन, अजय चौहान, रोहताश चेयरमैन, इंद्रपाल प्रधान, वीरेंद्र प्रधान, रिंकू शर्मा, डॉ. सुभाष त्यागी, नरेश वर्मा, रामनिवास डायरेक्टर, सतीश त्यागी, बाबूराम प्रधान, आशीष त्यागी, लता सिसौदिया, डॉ. विद्योत्तमा, रेखा चौहान, अमित मानव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सरकार ने विकास कराने में नहीं छोड़ी कमी : योगेश धामा
बागपत। कमल संदेश पद यात्रा का विधायक योगेश धामा ने घिटौरा गांव में समापन किया। विधायक ने लोगों को प्रदेश और सरकार की कल्याणकारी नीति और योजनाओं से अवगत कराया। कहा कि किसानों को जरा भी विचलित होने की जरूरत नहीं है। किसानों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। जितना काम इस सरकार के कार्यकाल में बागपत विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, उतना पिछले 40 वर्षों में भी नहीं हुआ, विकास कराने के लिए हमारी सरकार कोई कसर नहीं कर रही है। हमारा मकसद समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की लाभकारी योजनाओं को पहुंचाना है। करतार नेता जी, लीलू प्रमुख, राजीव दांगी, हर्ष प्रधान, परवीन प्रधान, लोकेश, कुलदीप, बिरी प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed