फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मंडलीय खेलों में बागपत चैंपियन

मंडलीय खेलों में बागपत चैंपियन

Fri, 07 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय खेलों में बागपत चैंपियन
बागपत। परिषदीय स्कूलों की मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बागपत चैंपियन रहा और दूसरे स्थान पर गौतमबुद्धनगर रहा। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित समापन समारोह में एसपी ने कहा कि खेल से शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है। स्वस्थ शरीर और तेज दिमाग होगा तो खेलों में जीत जरूर मिलेगी। इसके लिए मेहनत से प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। खेलों के बल पर सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर सकते है। सभी खिलाड़ियों को जीत के लिए हौसला बढ़ाया। आशु लिपिक विनोद कुमार और ब्लॉक सह समन्वयक अशोक अंतिल ने बताया कि प्राथमिक स्तर की बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी में बागपत, खो खो में बागपत और बालिका वर्ग में बुलंदशहर रहा प्रथम। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की ऊंची कूद में सुमित बागपत, रिले रेस में बागपत, कबड्डी में मेरठ, खो खो, वॉलीबाल, फुटबॉल, क्रिकेट, हाकी में बागपत, हैंडबॉल में बुलंदशहर, बास्केटबाल में बुलंदशहर प्रथम रहा। जूडो के 25, 35, 40 45 केजी में बागपत, 30 केजी में हापुड़ रहा प्रथम। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में ऊंची कूद में खुशी मेरठ, रिले रेस में बागपत, कबड्डी में मेरठ, खो खो में बुलंदशहर, वॉलीबाल में मेरठ, फुटबाल में बागपत, हैंडबॉल में बुलंदशहर, बास्केबाल में बुलंदशहर, जिमनास्टिक में बागपत, जूडो में 25, 30, 35, 40, 45 हापुड़ की टीम प्रथम रही। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बागपत जिला चैंपियन रहा और गौतमबुद्धनगर दूसरे स्थान पर रहा। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक अशोक कुमार, बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सुनील वशिष्ठ, कुलदीप बंसल, सुनील डागर, विजय विमल, विजयवीर, कर्मवीर, ईश्वर पाल, सोमित विश्नोई, बिजेंद्र सिंह, अभिमन्यु शर्मा, राज सिंह मलिक, रूपा, रूबी, कंवर पाल, नीरज, वैभव, कृष्णदत्त शर्मा, राजीव दांगी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed