{"_id":"5c058905bdec2241aa7f2bec","slug":"191543866629-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के खाते में नहीं पहुंचा अनुदान, कलक्ट्रेट में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के खाते में नहीं पहुंचा अनुदान, कलक्ट्रेट में किया हंगामा
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत। किसानों ने कहा योजना के तहत कृषकों ने कृषि यंत्र खरीदे थे। सभी प्रक्रिया को पूरा कर आवेदन किया और दस्तावेज उपलब्ध कराए, अब विभाग पंजीकरण निरस्त होने की बात कह रहा है। विरोध में पात्र किसानों ने कलक्ट्रेट में हंगामा किसा। विभाग से अनुदान खाते में भेजने की मांग की।
कृषि विभाग ने किसानों के लिए अनुदान पर कृषि यंत्र खरीदने के लिए योजना चलाई । इसके तहत किसानों ने इसके लिए आवेदन कर विभिन्न यंत्र खरीदे । 50 प्रतिशत से अधिक का अनुदान निर्धारित किया । आज तक भी किसानों के खातों में अनुदान नहीं भेजा। इसके विरोध में सोमवार को किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। बताया कि 15 नवंबर को कृषि विभाग के अधिकारियों ने घर पर पहुंचकर सभी यंत्रों की फोटो लेकर अपने रिकॉर्ड में लिए थे। एक सप्ताह में अनुदान भेजने का आश्वासन दिया। इस पर कार्रवाई नहीं की। विभाग में पहुंचकर इसकी जानकारी ली तो बताया कि लखनऊ से आपत्तियां लगाकर पंजीकरण को निरस्त होने की बात कही। डीएम से मामले की जांच करवाकर उन्हें कृषि यंत्रों का अनुदान दिलवाने की मांग की। इसमें संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, बिट्टू कुमार, अतेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, ब्रह्म सिंह, अंकित, राहुल आदि रहे।