{"_id":"5bfda69abdec22419d12b9f0","slug":"191543349914-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने रेत खनन के विरोध में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने रेत खनन के विरोध में किया हंगामा
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
कस्बे के किसानों ने खादर में अवैध रूप से चल रहे रेत खनन के विरोध में थाने मेें हंगामा किया। थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।
किसानों ने बताया कि यमुना खादर में अवैध रूप से रेत खनन किया जा रहा है। रेत लेकर आने वाले ट्रकों ने खेतों में जाने वाले खड़ंजा को भी तोड़ दिया है। इस कारण रास्ते में गड्ढे बन गए। चेतावनी दी कि अगर समय रहते रेत खनन को नहीं रोका तो वह खुद ही रेत के वाहनों को रोक देंगे। यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी । थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोही ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। हंगामा करने वाले भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, चंद्रपाल, राजवीर सिंह, सुभाष आदि रहे।
तिलवाड़ा के लोगों का कोतवाली में हंगामा
छपरौली (बागपत)। तिलवाड़ा गांव निवासी कामिल पुत्र इकरामू ने बताया कि तीन दिन पहले गांव के कुछ लोगों ने राजू को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को थाने में पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है।