{"_id":"5bf853c0bdec2241b2772d02","slug":"191543001024-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ शरीर के लिए योग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ शरीर के लिए योग जरूरी
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया
अग्रवाल मंडी टटीरी। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में गांव बिचपड़ी में चल रहे योग शिविर का हवन के साथ समापन हो गया। उसके बाद गांव में रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।
हवन में काफी संख्या में साधकों और अन्य ग्रामीणों ने पूर्ण आहुतियां दीं। मुख्य अतिथि सह युवा जिला प्रभारी तिलकराम वशिष्ठ रहे। उन्होंने कहा कि जैसे शरीर के लिए नियमित योग जरूरी है, उसी प्रकार पर्यावरण की शुद्धता के लिए हवन जरूरी है। लोगों से आह्वान किया गया कि वे नियमित योग करें और परिवार में सुख शांति के लिए हवन करें। इसके बाद नशा मुक्ति का संदेश देते हुए रैली निकाली गई। लोगों को नशा छोड़ने का आह्वान किया गया। यह रैली विभिन्न मार्गों से निकाली गई। प्रचार विनेश कुमार ने बताया कि नियमित योग कक्षा चलाने के लिए राजेश को चुना गया है। संजय, विधि, शीला, राजेश, अनीता देवी, सविता का सहयोग रहा।