{"_id":"5bda0798bdec2269525f95ae","slug":"191541015448-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी न होने से गंदे पानी से फैल रहे संक्रामक रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी न होने से गंदे पानी से फैल रहे संक्रामक रोग
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। विजयनगर बड़का रोड गली नंबर 6 में गंदे पानी की निकासी होने के कारण मोहल्ले के लोगों में संक्रामक रोग फैल रहा हैं। उनके बच्चे स्कूलों में जाने से कतरा रहे हैं। इस संबंध मेें मोहल्ले के लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बुधवार को भी दूसरे दिन मोहल्ले के लोगों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम से मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग उठाई।
लोगों का कहना था कि विजयनगर मेें काफी समय से गंदे पानी की निकासी का रास्ता न होने के कारण गलियों में पानी भरा है, जिसके चलते वहां संक्रामक रोग फैल रहे हैं, लोग खाज, खुजली, बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं। मोहल्ले के सादिका, साहिनी, लाल्ली, अरशद, आदि के पैर गले हुए हैं। वहां के निवासियों का कहना है कि उनके बच्चों को स्कूल मेें आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हुई, चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर पानी की निकासी नहीं हुई तो तहसील पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।