{"_id":"5bb66e36867a55294372e912","slug":"191538682422-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी \/एटी एक्ट में बदलाव उचित नहीं : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी /एटी एक्ट में बदलाव उचित नहीं : राणा
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रवादी समान अधिकार पद यात्रा के संयोजक शेर सिंह राणा ने कहा एससी/ एसटी एक्ट पर सरकार ने अध्यादेश लाकर देश की 80 प्रतिशत जनता को आघात पहुंचाया है। पूर्व का आदेश बहाल होना चाहिए।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी समान अधिकार पद यात्रा बागपत पहुंचने पर संयोजक शेर सिंह राणा का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। राणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एससी/ एसटी एक्ट के विरोध में पद यात्रा की शुरूआत सहारनपुर से की, इसका समापन 16 दिसंबर को गाजियाबाद में होगा। एससी/ एसटी एक्ट पर केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटकर अध्यादेश लाई है, यह गलत किया है। इससे सभी समाज के लोगों को दुख पहुंचा है, क्योंकि सभी अपराध की जांच होती है, लेकिन इस एससी/ एसटी एक्ट में क्यों बदलाव किया है। बिना जांच किए जेल भेज दिया जाता है यह गलत है। इस कानून के विरोध में पदयात्रा निकाली जा रही है। इसमें सभी समाज के लोगों का सहयोग मिल रहा। यह भी आरोप लगा रहे है एक्ट के ओर प्रभावी होने से नुकसान पहुंच रहा है। सामाजिक के साथ-साथ आर्थिक हानि पहुंच रही है। रोजगार पर असर पड़ा है। सरकार का ध्यान भटकाने के लिए यह कानून लाया गया है। उन्होंने कहा दलित समाज को आर्थिक लाभ पहुंचाएं, इस तरह से समाज टूटता है। इस दौरान विक्की चौधरी, सुनील मुखिया, ब्रजमोहन, विनोद भारद्वाज, अमित, सोनू आदि रहे।