फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रंछाड़ में मुनि सुब्रतनाथ की रथयात्रा निकाली

रंछाड़ में मुनि सुब्रतनाथ की रथयात्रा निकाली

Sun, 30 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
रंछाड़ में मुनि सुब्रतनाथ की रथयात्रा  निकाली
बिनौली (बागपत)। श्री दिगंबर जैन मंदिर रंछाड़ का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर भगवान मुनि सुब्रतनाथ की रथयात्रा बैंडबाजों की मधुर धुनों के साथ निकाली गई, इसमें झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

रथयात्रा में भगवान को लेकर रथ में बैठने का सौभाग्य नरेश चंद, अनुज जैन को मिला। सारथी प्रमोद कुमार जैन बने, कुबेर मुकेश जैन, संजय जैन, सनत इंद्र नीरज जैन, प्रवीण जैन तथा महेंद्र इंद्र पदम सेन जैन, अजय जैन व शुभम जैन बने। रथयात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हुई, जहां मंत्रोच्चारण के साथ भगवान का जलाभिषेक किया गया। रथयात्रा में शामिल आधा दर्जन झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समारोह में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। समारोह की अध्यक्षता पं. धनराज जैन संचालन अजय जैन ने किया। इसमें नरेश चंद जैन, विक्रम जैन, अशोक जैन, प्रमोद जैन, सुबोध जैन, आदि जैन, संजय जैन, जयकिशन जैन, प्रवीण जैन, नीरज जैन, देवेंद्र प्रधान, सुधीर तोमर रंछाड़, समर पाल प्रधान, रविंद्र हट्टी, सहेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed