{"_id":"5b6f36d14f1c1bec258b478e","slug":"191534015185-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की खुदाई की मांग को ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की खुदाई की मांग को ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
तालाब की खुदाई की मांग को लेकर शनिवार को हसनपुर जिवानी गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा गांव में तालाब की खुदाई न होने के कारण ग्रामीणों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हल्की बरसात में भी गांव की गलियों मेें एक से दो फुट तक गंदा पानी भर जाता है। बताया कि तालाब की खुदाई के लिए प्रदेश सरकार से लाखों रुपये भी आए हुए है, इसके बाद भी तालाब की खुदाई नहीं की जा रही है। उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा गांव में बीडीओ को इस संबंध में निर्देश दिए जाएंगे। इनमेें सुखवीर, महेंद्र, सुनील, जय कुमार, अमरपाल, सहदेव, नितिन, सुरेश, प्रमोद आदि रहे।