फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसडीएम ने पॉलिथीन के दुष्प्रभाव बताए

एसडीएम ने पॉलिथीन के दुष्प्रभाव बताए

Thu, 02 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने पॉलिथीन के दुष्प्रभाव बताए
अमीनगर सराय (बागपत)। नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों को एसडीएम विवेक कुमार यादव और चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही इसके दुष्प्रभावों को भी बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बागपत सदर एसडीएम विवेक कुमार यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. मांगेराम यादव रहे। छात्राओं में सरस्वती वंदना और अतिथियों के स्वागत में गीत प्रस्तुत किया। एसडीएम का स्वागत किया । उन्होंने छात्रों से पॉलीथीन का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने इसके द्वारा होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। इसका प्रयोग बंद करेंगे तभी कई साल बाद इसका असर देखने को मिलेगा। चेयरमैन ने ज्यादा से ज्यादा लोगों में इस बात की चर्चा की जाए और जूट से या कपड़े के बने थैले को प्रयोग में लाया जाए। विद्यालय में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आए छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान ईश्वर दयाल अग्रवाल, पवन गोयल, श्यामसुंदर, रूम मंगल, देवेंद्र, पंडित धनराज जैन, अनिल शर्मा, पंडित जगदीश, प्रधानाचार्य हरिहर शर्मा, योगेश शर्मा, मुकेश शर्मा उपस्थित रहे। वेदांतिक पब्लिक स्कूल में भ्ज्ञी बच्चों को पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर एसडीएम ने बैग भी बांटे।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी संवाददाता के अनुसार डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षक और विद्यार्थियों ने पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। लोगों को इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया। रैली को चौधरी धर्म सिंह मुनीम और वैध भंवर सिंह ने रवाना किया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंध समिति के मैनेजर प्रवीण कुमार, प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह तोमर, मूलचंद, हरिओम शर्मा, त्रिलोक सिंह यादव, चौधरी ईश्वर सिंह, आत्माराम, राजेश सरोज, क्रीड़ा अध्यक्ष संजय, कुशल चंद, सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, अमित, सतीश, राजीव मौजूद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय में पौधरोपण किया
चांदीनगर। सेंट जोसेफ हाईस्कूल परिसर में पौधरोपण किया। विद्यालयों से लेकर शिक्षकों ने पौधे लगाए। प्रबंधक फादर अलवर्ट एस, प्रधानाचार्य सिस्टर गीतांजलि लीमा, भारत भूषण, ब्रहमप्रकाश, रविंद्र पाल वर्मा, राजवीर सिंह, अंकुर, धीरज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed