फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रोफेसरों ने किया पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

प्रोफेसरों ने किया पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 01 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रोफेसरों ने किया पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य पर दिगंबर जैन समाज समिति द्वारा गेट तोड़ने के झूठे आरोप के मामले में पुलिस द्वारा बिना जांच किए प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर आक्रोशित प्रोफेसरों व छात्र-छात्राओं का मंगलवार को भी धरना जारी रहा। उन्होंने प्राचार्य पर दर्ज मुकदमे को वापस न लेने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के जिला मंत्री व शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह, प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा व कुलदीप तोमर के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने दिगंबर जैन कॉलेज में चल रहे धरने को अपना समर्थन किया। शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि दिगंबर जैन समिति के पदाधिकारियों ने प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह पर गेट तोड़ने का झूठा आरोप लगाया है और उनके खिलाफ बड़ौत कोतवाली मेें मामला भी दर्ज करा दिया गया। जबकि एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने दिगंबर जैन समाज समिति द्वारा कराए जा रहे कार्यों को गलत बताया था। एसडीएम के आदेश को भी समाज के लोग नहीं मान रहे हैं। उन्होंने प्राचार्य पर हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष पल्लव शर्मा, इंद्रपाल सिंह, सतवीर सिंह, आदेश गुप्ता, कुलदीप कुमार, डॉ. किरण गर्ग, डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. शशिकांत, डॉ. आंसु उज्ज्वल, डॉ. दीपक जैन, डॉ. अनिल जैन, डॉ. रजनी कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed