{"_id":"5b5234cd4f1c1bee748b50b6","slug":"191532114125-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकपुर गांव के ग्रामीणों का ब्लाक पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकपुर गांव के ग्रामीणों का ब्लाक पर हंगामा
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मलकपुर गांव के ग्रामीणों का ब्लाक पर हंगामा
बड़ौत। जल भराव की समस्या के विरोध में मलकपुर गांव के ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर जमकर हंगामा-प्रदर्शन व नारेबाजी की। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर बीडीओ ने उन्हें समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को समाजसेवी व किसान नेता बलजोर सिंह आर्य के नेतृत्व में ग्रामीण ब्लाक पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ग्रामीण कई वर्ष से गांव में जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। बिन बरसात भी गांव की गलियों मेें एक से दो फिट तक गंदा पानी भरा रहता है, जिस कारण संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। बार-बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। बाद में बीडीओ प्रेमचंद ने आश्वासन दिया कि जल्द ही गांव मेें पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में कर्मवीर, महक सिंह, रामबीर, अशोक, धर्मवीर, नीरज, नितिन, राज सिंह, यशवीर, भोपाल, जसवीर शामिल रहे।