{"_id":"5b240d374f1c1baf6e8b849c","slug":"191529089335-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई खाने से एक ही परिवार के दर्जनों लोग बीमार, हडकंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई खाने से एक ही परिवार के दर्जनों लोग बीमार, हडकंप मचा
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठाई खाने से परिवार के 12 लोगों की हालत बिगड़ी
बड़ौत। नेहरू रोड गौतम नगर स्थित गली नंबर 12 में बृहस्पतिवार रात मिठाई खाने से एक ही परिवार के 12 लोग बीमार हो गए। बीमार सदस्यों को एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी की हालत ठीक है। उधर, बीमार सदस्यों के परिजनों ने दुकानदार पर मिलावटी मिठाई देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
बताया जाता है कि बड़ौत की नेहरू रोड गौतम नगर गली नंाबर 12 में राजेंद्र जाटव के यहां पर लोकेश किसी काम से आया था। बड़ौत पहुंचने पर लोकेश ने एक मिठाई की दुकान से डेढ़ किलो मिठाई खरीदी थी। लोकेश राजेंद्र जाटव के घर पहुंचा तो उसने परिवार के सदस्यों को मिठाई खाने के लिए दी। परिवार की महिलाओं, बच्चों व पुरूषों ने जैसे ही मिठाई खाना शुरू किया तो अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। पेट में दर्द और उल्टी आने के लक्षण महसूस हुए। राजेंद्र ने बताया कि मिठाई खाने से परिवार के बिजेंद्र जाटव, लोकेश, दिव्या, राजेंद्र, अशोक, मोनू, शीला पत्नी बिजेन्द्र, लीला पत्नी अशोक, वैशाली पुत्री अशोक कुमार, भानू पुत्र बिजेंद्र कुमार, शुभम पुत्र बिजेंद्र, हिमांशी पुत्री बिजेंद्र सहित 12 लोग बीमार हो गए। सभी बीमार सदस्यों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान अब सभी सदस्यों की हालत ठीक है। उधर बीमार सदस्यों के परिजनों ने दुकानदार पर मिलावटी मिठाई देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।