फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ग्र्रामीणों के लिए जी का जंजाल बनी जल भराव की समस्या

ग्र्रामीणों के लिए जी का जंजाल बनी जल भराव की समस्या

Tue, 01 May 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
ग्र्रामीणों के लिए जी का जंजाल बनी जल भराव की समस्या
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली गांव में तालाब के पानी की निकासी न होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे गांव में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई और कई लोग बीमार पड़े हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

ग्रामीणों के अनुसार गांव स्थित तालाब पर अतिक्रमण के चलते यह स्थिति पैदा हुई है। कई बार जिला और तहसील प्रशासन सहित ब्लाक अधिकारियों से अतिक्रमण हटवाने की मांग की, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। एक सप्ताह पहले प्रधान ओमवीर के नेतृत्व में ब्लाक पर पहुंचे ग्रामीणों ने समस्या को लेकर प्रदर्शन किया, जहां पर उन्हें आश्वासन दिया जल्द ही गांव मेें जलनिकासी की व्यवस्था करा दी जाएगी, लेकिन अभी भी समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रधान ओमवीर सिंह ने बताया कि गांव में जलभराव के कारण गांव में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी है और अभी भी गांव के छह लोग बीमार हैं। जब इस संबंध मेें बीडीओ प्रेम चंद ने कहा तालाब से अतिक्रमण हटाने की शिकायत मिली है, लेकिन पुलिस प्रशासन इसमें कोई सहयोग नहीं कर रहा है। चेतावनी देने वालों में अमर दीप, संजीव, रोहताश, धर्मेंद्र, रामधन, योगेश, सतीश, ओंकार आदि रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed