फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुख्यमंत्री वृक्ष धन योजना से खेतों की मेढ़ पर होगा पौधरोपन

मुख्यमंत्री वृक्ष धन योजना से खेतों की मेढ़ पर होगा पौधरोपन

Mon, 16 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वृक्ष धन योजना से खेतों की मेढ़ पर होगा पौधरोपन
बागपत। एससी/एसटी, गरीबी रेखा से नीचे, महिला प्रधान वाले कुटुंब, दिव्यांग, भूमि सुधारों के फायदा ग्राही के लिए मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना संचालित की। योजना के माध्यम से इस श्रेणी के किसानों को वन विभाग की ओर से पौधे मिलेंगे, इसको खेतों की मेड़ पर रोपित किया जाएगा।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत निजी खेतों की मेड़ के लिए मुख्यमंत्री वृक्ष धन योजना संचालित की। प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने डीएम को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि परियोजना का लाभ एससी/ एसटी, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले कुटुंब, शारीरिक रूप से विकलांग भूमि सुधारों के फायदा ग्राही, इंदिरा गांधी आवास योजना के अधीन फायदा ग्राही को योजना का लाभ मिलेगा। पात्रता की श्रेणी में उन किसानों को चयन होगा। इसके परिवार के किसी भी सदस्य पर जॉब कार्ड होगा। परियोजना की अवधि तीन वर्ष रहेगी। पौधों की संख्या 200 निर्धारित की। परियोजना में एक से दस पात्र लाभार्थी परिवार शामिल होंगे। वन विभाग से इसका मॉडल स्टीमेट स्वीकृत होगा। प्रमुख सचिव ने बताया परियोजना में पौधों की सुरक्षा और रख रखाव की जिम्मेदारी लाभार्थियों की रहेगी। पौधों का भुगतान मनरेगा योजना के प्रावधानों के अंतर्गत होगा।
विज्ञापन


यहां से लिए जाएंगे पौधे
कार्य दायी संस्था द्वारा परियोजना हेतु पौध का क्रय वन विभाग, उद्यान विभाग द्वारा पौध शाला, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, द्वारा मान्यता प्राप्त पौधशाला, सरकारी योजना के अंतर्गत निर्मित स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित पौध शाला से नियमानुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रजातियों का होगा पौधरोपण
शीशम, नीम, खैर, बबलू, अरू, मलबरी, सहजन, कदंब, सागौन, गंहार, यूकेलिप्टस, पापुलर, कलमी (देशी आम), कटहल, अमरूद, आंवला, बेल, जामुन, नींबू और चीकू को शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed