{"_id":"5ac919a04f1c1bd3618b5fbe","slug":"191523128736-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल-इंटर में 10 से अधिक बाहरी छात्रों को नहीं दिया जाएगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल-इंटर में 10 से अधिक बाहरी छात्रों को नहीं दिया जाएगा प्रवेश
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं-12वीं में 10 से अधिक बाहरी छात्रों को प्रवेश नहीं
बागपत। जिलेभर के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों की श्री यमुना इंटर कॉलेज में बैठक हुई, जिसमें हाईस्कूल-इंटर में प्रवेश, यूपीएमएसपी पोर्टल के संचालन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। डीआईओएस पीके मिश्रा ने प्रवेश में पारदर्शिता के निर्देश दिए।
बैठक में डीआईओएस पीके मिश्रा ने कहा कि शैक्षिक पंचायत के आधार पर पठन-पाठन कराया जाए। इंटर-हाईस्कूल में 10 से अधिक बाहरी छात्रों के प्रवेश न करें। इसके लिए भी उनसे अनुमति लेनी होगी। अगर विभागीय आदेश के बिना छात्रों का प्रवेश किया जाता है तो पंजीकरण निरस्त कर दिए जाएंगे, जिसका दायित्व प्रधानाचार्य का होगा। यूपीएमएसपी पोर्टल पर सभी प्रधानाचार्य अपना मोबाइल नंबर अंकित कराएं। माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष सीधी भर्ती हेतु अधियाचन निर्धारित प्रपत्र पर अभिलेखों सहित तीन दिन के भीतर कार्यालय को प्रेषित करें। जिन छात्रों के आधार नामांकन नहीं हुए इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हिंडन नदी को स्वच्छ बनाने के लिए प्रधानाचार्य जागरूकता नाटक एवं रैली निकलवाएंगे। विद्यार्थियों के लिए लाने-जाने के लिए लगी बस या अन्य वाहन के प्रपत्रों के साथ एआरटीओ कार्यालय में आठ अप्रैल को पहुंचेंगे। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। कुमुद रानी, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा अंतरिक्ष कमार, जेपी रूहेला, रोहित कुमार, सत्येंद्र तोमर, भरतवीर, ज्वाला प्रसाद, डॉ प्रीति शर्मा सहित सभी प्रधानाचार्य मौजूद रहे।