{"_id":"5abd37294f1c1bd7618b46d3","slug":"191522349865-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को अशिक्षा के कलंक को मिटाना है : धर्मेंद्र कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को अशिक्षा के कलंक को मिटाना है : धर्मेंद्र कश्यप
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। आवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि हमारा समाज पिछड़ा हुआ है। शिक्षा की ओर धीरे-धीरे अग्रसर हो रहा है। समाज बिखरा हुआ है, इस लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने समाज के लोगों से गाजियाबाद में होने जा रही महर्षि कश्यप जयंती में पहुंचने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को सरूरपुर कलां गांव में महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट ने जनसभा का आयोजन किया । इसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा क्षेत्र आवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप पहुंचे। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज का इस्तेमाल केवल वोट के लिए किया जाता है। सभी पार्टियों ने समाज के साथ धोखा किया। भाजपा समाज के लिए कार्य कर रही है। सभी को एकजुट रहना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित बनाकर इस योग्य बनाएं, जिससे वह समाज का नाम रोशन कर सके। सभी शराब का त्याग और अशिक्षा के कलंक को मिटाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को बड़ौत में महर्षि कश्यप जयंती मनाई जाएगी। जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहेंगे। उन्होंने समाज के लोगों से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। संचालन ट्रस्ट के सचिव अशोक कश्यप ने किया। इसमें ओमपाल कश्यप, अनिल कश्यप, जितेंद्र कश्यप, नरेंद्र कश्यप, अशोक अंतिल, परमवीर कश्यप, सीताराम कश्यप, पल्टू कश्यप, जगमोहन, वीर कश्यप, जगदीश कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप मौजूद रहे।