{"_id":"5a80990a4f1c1bf07b8b6c6f","slug":"191518377226-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनाए जाएंगे कोरी अनुसूचित प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनाए जाएंगे कोरी अनुसूचित प्रमाण पत्र
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
आवास विकास कॉलोनी में आयोजित कोरी समाज की बैठक में वक्ताओं ने कोरी जाति के लोगों के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र न बनाने पर आक्रोश व्यक्त किया। इसमें पूर्व एमएलसी ने बताया कि अब शासन ने प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश किए हैं। इस बैठक में पूर्व एमएलसी और राष्ट्रीय कोरी समाज के अध्यक्ष डॉ. मंगल सैन कोरी ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से बात हुई है, जिस पर शासन ने इसे संज्ञान में लिया। मेरठ और सहारनपुर मंडल के समस्त अधिकारियों को हिंदू जुलाहा, जो कोरी जाति के हैं, लोगों के कोरी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब दोनों जनपदों में कोरी जाति के लोगों को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। उन्हाेंने कहा कि यदि शासनादेश के बाद भी कोई अधिकारी ऐसा नहीं करता है तो वे इसकी सूचना उन्हें दें। संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। संचालन महेंद्र सिंह कोरी ने किया। इसमें डॉ. नरेश कोरी, नहार सिंह कोरी, सतपाल कोरी, भगवती कोरी, रामनिवास कोरी, विमलेश, दिनेश, सोनू निरवाल, नीटू आदि उपस्थित रहे।