फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ककड़ीपुर में पशुओं की मौत, पशुपालक चिंतित

ककड़ीपुर में पशुओं की मौत, पशुपालक चिंतित

Sat, 06 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
ककड़ीपुर में पशुओं की मौत, पशुपालक चिंतित
ककड़ीपुर में पशुओं की मौत, पशुपालक चिंतित
विज्ञापन

बागपत। ककड़ीपुर गांव में पशुओं में रहस्यमयी बीमारी फैल रही है। पिछले एक सप्ताह के अंदर दर्जनों पशुओं की मौत हो गई है। पशु पालकों का आरोप है कि जानकारी देने के बाद भी पशुपालन विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। उनकी मांग है कि चिकित्सकों की टीम गांव में आए और पशुओं का इलाज करे। उधर चिकित्सकों का कहना है कि पशु ठंड की चपेट में आ रहे है।
ग्राम प्रधान के ससुर चौधरी आजाद सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात ही गांव के ही सुरेशपाल, राजवीर और धर्मेंद्र की एक-एक गाय और राजकुमार की एक भैंस की मौत हो गई। इससे पहले गांव के ही प्रदीप, सनसपाल की एक-एक गाय, कालूराम और सहंसरपाल की एक-एक भैंस की मौत हो चुकी है। इनके अलावा भी कई पशुओं की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि प्राईवेट पशु चिकित्सकों से पशुओं का इलाज करा रहे है। लेकिन बीमारी पर कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। कई पशु अब भी बीमारी से ग्रस्त हैं। रोग से ग्रस्त पशु अचानक चारा खाना बंद कर देता है। वह कांपने लगता है। इसके बाद उसकी हालत और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं की बीमारी से मौत के बारे में पशुपालन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजपाल सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। गांव में चिकित्सकों की टीमें जा रही हैं और पशुओं का इलाज कर रही हैं। पशु ठंड की चपेट में आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed