फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केस की पैरवी करने वाले है निशाने पर

केस की पैरवी करने वाले है निशाने पर

Tue, 21 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
केस की पैरवी करने वाले है निशाने पर
बागपत। केस की पैरवी करने वाले आरोपियों के निशाने पर हैं। गोली लगने से घायल युवक का कहना है कि केस की पैरवी करने पर उस पर जानलेवा हमला किया । इससे पहले डबल मर्डर केस की पैरवी करने पर किसान पर हमला किया जा चुका है। आरोपी अभी भी हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। उसने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की ।
विज्ञापन

बड़ौत की नवयुग कॉलोनी निवासी अमित चौधरी ने बताया कि वह मूलरूप से बिहारीपुर गांव का रहने वाला है। उनके गांव में दो साल पहले दो युवक वेद पाल और विनोद की हत्या की। केस कोर्ट में विचाराधीन है। इस केस की पैरवी गांव का ही शिवकुमार कर रहा था। केस के आरोपियों ने शिवकुमार पर पैरवी न करने का दबाव बनाया। न मानने पर आरोपियों ने उसको ढाई माह पहले गोली मार दी । वह गोली लगने से घायल हो गया था। इस मामले में वह शिवकुमार के परिजनों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली मेें आ गया था। उसने केस की पैरवी की । इससे आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। आरोपियों ने 30 अक्तूबर को जान से मारने की नियत से उस पर फायरिंग की। वह गोली लगने से घायल हो गया । उसका मेरठ अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से सुरक्षा कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी जय प्रकाश ने बड़ौत थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed