फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भरत मिलाप की लीला देख भावुक हुए दर्शक

भरत मिलाप की लीला देख भावुक हुए दर्शक

Tue, 26 Sep 2017 01:31 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
भरत मिलाप की लीला देख भावुक हुए दर्शक
बागपत। रामलीला के मंच पर कहीं भगवान श्रीराम को वनवास की लीला दिखाई तो कहीं राम और भरत का भावुक मिलाप की लीला दिखाई। दशरथ और कैकेयी का संवाद ने दर्शकों को भावविभोर किया।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार में चल रही श्री आदर्श रामलीला के मंच पर आयोजकों द्वारा दशरथ और कैकेयी का संवाद की लीला दिखाई। श्रीराम का वनवास को देख दर्शक भावुक हो गए। राम और भरत मिलाप की लीला भी भाव विभोर कर देने वाली रही। इसमें समिति के अध्यक्ष नीरज चौहान, रोहित शर्मा, आशीष उर्फ आशु, राजकुमार, मोंटी, संदीप, प्रमोद, जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री रघुवर रामलीला समिति ठाकुरद्वारा के मंच पर कैकेयी को राम के वनवास पर अडिग रहना और राजा दशरथ के मनाने पर भी नहीं मानने की लीला दिखाई। राम, सीता और लक्षमण के वन गमन की तैयारी और सुमंत द्वारा वन तक छोड़े जाने का मार्मिक दृश्य दिखाया । इसमें समिति के अध्यक्ष संजय रुहेला, बॉबी चौहान, जोंटी, प्रकाश, सुजीत लखेरा, संजय, आशीष, रोहताश गुप्ता, गोपाल वर्मा, राजू सेठी, सन्नी, नरेश गुप्ता, लवी जैन, पंकज जैन, विजय किशोर जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महर्षि बाल्मीकि रामलीला कमेटी की रामलीला में धनुष भंग और सीता स्वयंवर की लीला दिखाई। इसमें धर्मवीर, बिन्नी, श्रीपाल, संदीप, जसवंत पहलवान, कटार सिंह, संजय हितैषी, आजाद, राजेश, अजय, रोकी, रोहन, आशू, बबली, प्रवीण मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित रेलवे मैदान पर चल रही रामलीला में सीता हरण की लीला का मंचन किया । इसमें समिति के अध्यक्ष प्रेमशंकर शर्मा, संदीप पांचाल, विनोद, अनिल, आशु, सुभाष, रामकुमार, प्रवीण, चतर सैन आदि मौजूद रहे। चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव के शिव मंदिर पर चल रही रामलीला में भरत-मिलाप और खरदूषण वध की लीला का मंचन किया । इसमें मास्टर देवेंद्र अरोरा, पुजारी कुश प्रशाद शास्त्री, पम्मी कश्यप, महेंद्र शर्मा, मानसिंह, सुनील, अनुज कश्यप, पदम सिंह, संजय अरोरा, लीलू आदि रहे।

अमीनगर सराय के शिव मंदिर में चल रही रामलीला में अमीनगर सराय कस्बे के शिव मंदिर प्रांगण में चल रही रामलीला में कैकेयी संवाद और राम वनवास का चित्रण मार्मिक ढंग से किया। इसमें महेश शर्मा, सोनू, पवन गोयल, राकेश गुप्ता, अनिल शर्मा, संजय गर्ग, जगमोहन, संदीप बंसल, महेंद्र का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed