{"_id":"59c019164f1c1b88688b5516","slug":"191505761558-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मालिकों ने कम मजदूरी पर किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा मालिकों ने कम मजदूरी पर किया भुगतान
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अखिल भारतीय मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता डीएम से मिले। उन्होंने डीएम को बताया भट्ठा मालिक आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। उपश्रमायुक्त मेरठ ने मजदूरों के मांगों को पूरा करने के निर्देश दिए, अभी तक 85 रुपये प्रति हजार मजदूरी बाकी है। जबकि 460 रुपये प्रति हजार ईंट पथाई की दर से जबरदस्ती भुगतान करके भट्ठा मालिकों ने मजदूरों को भगा दिया है। सभी भट्ठों के रिकार्ड तीनों एसडीएम ने मंगवाए हैं, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। 30 सितंबर से पूर्व भुगतान नहीं किया आंदोलन होगा। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसमें यूनियन के जिला अध्यक्ष शिवकुमार कटारिया, ओमपाल, यूनुस आदि रहे।
विज्ञापन