{"_id":"59b050774f1c1bed7f8b4766","slug":"191504727159-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल में बुखार से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रटौल में बुखार से बुजुर्ग महिला की मौत
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। जनपद में बुखार कहर बरपा रहा है। रटौल में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से कीटनाशक दवा का छिड़काव और कैंप लगवाने की मांग की।
जनपद में बुखार पैर पसारे है। डेंगू और स्वाइन फ्लू के भी मरीज मिल चुके हैं। सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में बुखार से ग्रस्त मरीजों की लाइन लगी रहती है। अकेेले जिला अस्पताल में हर रोज 500-600 मरीज बुखार के आर रहे हैं। खेकड़ा क्षेत्र में बुखार का प्रकोप ज्यादा दिखाई दे रहा है। रटौल गांव की बुजुर्ग महिला बसकरी पत्नी करीमद्दीन पिछले चार दिन से बुखार से ग्रस्त थी। परिजनों ने उसका निजी चिकित्सक से उपचार कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार को उसकी ओर हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसको दिल्ली रेफर किया। परिजन महिला को ले जाने के लिए चले, तभी उसकी मौत हो गई। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया । ग्रामीणों ने कहा गांव में मच्छरों का काफी प्रकोप है। उन्होंने कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराने और कैंप लगाने की मांग की है। उधर सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।